• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुलगाम में स्कूल शिक्षिका की हत्या के विरोध में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला

People took out candle march in protest against the murder of school teacher in Kulgam - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में मंगलवार सुबह स्कूल की एक शिक्षिका की हत्या के विरोध में नागरिक समाज के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला। जम्मू के सांबा जिले की रहने वाली रजनी को आतंकियों ने नजदीक से गोली मारी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की निर्मम हत्या की निंदा करते हुए कुलगाम में लोगों ने हाथों में तख्तियां और मोमबत्तियां लिए एक विरोध मार्च निकाला और हिंसा खत्म करने की मांग की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम कश्मीर में बेगुनाहों की हत्या की निंदा करते हैं.. हम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।"
एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम चाहते हैं कि सरकार अपराध की जांच करे और सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।"
राजनेताओं ने पार्टी लाइन से हटकर स्कूल शिक्षिका की हत्या की निंदा की है।
इस बीच पुलिस ने कहा कि इस आतंकी वारदात में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People took out candle march in protest against the murder of school teacher in Kulgam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: teacher in kulgam, protest against the murder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved