श्रीनगर। पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बगैर किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्ल्ंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, पाकिस्तान ने आज सुबह बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलाबारी कर बगैर किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, माकूल जवाब दिया जा रहा है। कश्मीर संभाग में पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को किया गया संघर्षविराम उल्लंघन जम्मू संभाग में एक श्रंखलाबद्ध संघर्षविराम उल्लंघनों के बाद हुआ है। इसके पहले गुरुवार को जम्मू में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक नागरिक घायल हो गया था।
--आईएएनएस
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope