• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कश्मीर में मई से जुलाई के बीच आठ लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, उत्तराखंड और जयपुर के सैलानियों ने की तारीफ

Over 800,000 tourists visited Kashmir between May and July; visitors from Uttarakhand and Jaipur praise the region - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई और जुलाई 2026 के बीच 8,07,008 पर्यटक पहुंचे। उत्तराखंड और जयपुर से आए पर्यटकों ने कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता, सुहावने मौसम और मेहमाननवाजी की तारीफ की। आईएएनएस से बातचीत करते हुए पौडी गढ़वाल के रहने वाले कैप्टन सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा, "मैं उत्तराखंड का रहने वाला हूं और भारतीय सेना में हूं। 10 परिवारों के साथ मैं यहां आया हूं। हम लोगों ने कश्मीर का चार दिन का टूर बनाया है। हम लोगों को यहां बहुत अच्छा लगता है, यहां भी भौगोलिक स्थिति काफी अच्छी है। कश्मीर के लोगों के साथ हम लोगों का अच्छा अनुभव है।" कैप्टन सुरेंद्र सिंह रावत ने आगे कहा, "पहले की तुलना में आज कश्मीर की स्थिति काफी अच्छी है। पर्यटकों के लिए माहौल काफी अच्छा है। सभी से अपील है कि वे कश्मीर आएं और यहां का आनंद लें। इससे कश्मीर के लोगों का भी हौसला बढ़ेगा और यहां का विकास हो पाएगा। आज 100 प्रतिशत स्थिति सुधर गई है और काफी बदलाव आया है।"
जयपुर के रहने वाले कश्मीर आए रोहन ने आईएएनएस से कहा कि मैं दिल्ली में रहता हूं और पहली बार कश्मीर आया हूं। दिल्ली की तुलना में यहां का वातावरण बहुत ज्यादा अच्छा है। यहां के लोग काफी सपोर्टिव हैं। यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। दिल्ली में रहकर कश्मीर जाने के बारे में सोचने पर तो डर लगता है, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जिससे डर लगे। पहलगाम घूमकर आया हूं, सब जगह अच्छा माहौल है। सुरक्षाबलों की पूरी तरह से तैनाती की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Over 800,000 tourists visited Kashmir between May and July; visitors from Uttarakhand and Jaipur praise the region
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttarakhand, jaipur, tourists visited kashmir, tourists, kashmir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved