• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, आतंकवादी ढेर

One terrorist has been killed in a gunfight wit the security forces in the Binner area of North Kashmir Baramulla district - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर । उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के बिनेर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। तलाशी जारी है।" पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहां छिपे आतंकियों ने जब सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, तब जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई।
पिछले कुछ महीनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं। कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया कर दिया गया है।
अधिकतर ऑपरेशन विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One terrorist has been killed in a gunfight wit the security forces in the Binner area of North Kashmir Baramulla district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: terrorist, gunfight, baramulla district, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved