• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कश्मीर में मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड सेवा बहाल

Mobile phone, broadband service restored in Kashmir - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर । कश्मीर में शुक्रवार देर शाम मोबाइल फोन वॉयस कॉलिंग सेवाएं और ब्रॉडबैंड सुविधा बहाल कर दी गई क्योंकि वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की बुधवार को मौत के बाद स्थिति शांतिपूर्ण रही। घाटी में शुक्रवार देर शाम सभी सेवा प्रदाताओं के मोबाइल फोन पर वॉयस कॉलिंग सेवाएं और फिक्स्ड लाइन कनेक्शन पर ब्रॉडबैंड सुविधा बहाल कर दी गई। अधिकारियों ने कहा है कि रविवार दोपहर को मोबाइल फोन पर इंटरनेट की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। गिलानी की बुधवार को हुई मौत के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को घाटी में व्यापक प्रतिबंध और मोबाइल टेलीफोन बंद करने का आदेश दिया गया।
अधिकारियों ने कल जुमे की नमाज के बाद स्थिति की समीक्षा की। वहां कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
यह निर्णय लिया गया कि लगाए गए प्रतिबंधों में चरणबद्ध तरीके से ढील दी जाएगी।
इस बीच, कश्मीर विश्वविद्यालय और माध्यमिक विद्यालय परीक्षाओं के बोर्ड द्वारा 4 और 5 सितंबर को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
अधिकारियों ने हालांकि कहा कि यूपीएससी की ईपीएफओ/एओ परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 सितंबर को होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mobile phone, broadband service restored in Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kashmir news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved