• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महबूबा मुफ्ती ने कहा- प्रशासन कर रहा बेइमानी,चुनाव फिक्स प्रतीत होता है

Mehbooba Mufti said- Administration is being dishonest election seems to be fixed - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन चुनाव मेें बेइमानी की कोशिश कर रहा है। शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने पुलवामा में धारा 144 के तहत शनिवार शाम 6:30 बजे से 48 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह इलाका सोमवार को होने वाले श्रीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आज शाम 6:30 बजे से पुलवामा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि जहां चुनाव होने हों, वहां पाबंदियां लगाई जाएं और वह भी चुनाव खत्म होने तक। प्रशासनिक मशीनरी लोग को परेशान करने की कोशिश कर रही है, ताकि वे मतदान के लिए बाहर न निकलें।
महबूबा ने कहा कि चुनाव में फर्जीवाड़ा की तैयारी की जा रही है। चुनाव फिक्स प्रतीत होता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। कुछ दिन पहले सुरनकोट (जम्मू के पुंछ जिले में) में हमला हुआ और हमले के बाद हमारे 50 से 60 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग को 1987 के चुनाव दोहराने हैं, तो कश्मीर में चुनाव का नाटक क्यों किया जा रहा है ?
महबूबा मुफ्ती ने सरकारी अधिकारियों पर पीडीपी कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाने और परेशान करने का आरोप लगाया।
पीडीपी नेता ने कहा कि एलजी मनोज सिन्हा को इस चुनावी नाटक को बंद करना चाहिए। अगर आप चुनाव के नाम पर धोखाधड़ी करना चाहते हैं, तो हमें बताएं, हम चले जाएंगे, अपने कार्यकर्ताओं की जान जोखिम में नहीं डालेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mehbooba Mufti said- Administration is being dishonest election seems to be fixed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mehbooba mufti, administration, dishonest election, fixed, election2024, bjp, pdp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved