• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में शहीद हुए एसपीओ और भाई के अंतिम संस्कार में जुटे काफी लोग

Many people gathered in the last rites of the SPO and brother who were martyred in Budgam, Jammu and Kashmir - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को स्पेशल पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और उनके भाई के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। परिवार के सदस्यों की नम आंखों और दर्द भरे आंसू के साथ एसपीओ, इशफाक अहमद और उनके भाई उमर जान को बडगाम जिले के चटाबुग गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शहीद हुए दोनों भाइयों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचने के बाद मातम छा गया। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और बुर्जुगों ने शोक संतप्त परिवार का दौरा किया।
बता दें कि एसपीओ इशफाक अहमद और उनके भाई उमर जान को शनिवार शाम उनके पैतृक गांव चटाबुग में आतंकवादियों ने गोली मार दी थी, जहां इश्फाक की उसी दिन मौत हो गई, वहीं उमर जान ने रविवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Many people gathered in the last rites of the SPO and brother who were martyred in Budgam, Jammu and Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: terrorists attack, budgam, jammu and kashmir, spo and brother who were martyred, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved