• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विक्टर फोर्स ने बयां किए कश्मीर के जमीनी हालात, टूटी आतंक की कमर

श्रीनगर। कश्मीर में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है। साउथ कश्मीर में सेना ने करीब 73 आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण कश्मीर में सेना के कमांडर का मानना है कि कश्मीर में सशस्त्र आतंकवाद की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि अब बहुत ज्यादा राजनीतिक दूरदर्शिता की जरूरत है ताकि दशकों पुरानी पृथकतावादी समस्या का स्थाई हल सुनिश्चित किया जा सके। दक्षिण कश्मीर के पांच जिलों में आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने वाली विक्टर फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल बीएस राजू ने कहा, अब ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां आतंकवादियों या पृथकतावादियों का प्रभाव हो। आतंकवादी अब अपने बचाव में लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान अब इस बात पर है कि आतंकवादी संगठनों में अब और नई भर्तियां न हों और लोगों को इस बात का विश्वास दिलाया जाए कि सेना वहां उनकी मदद के लिए है।मेजर जनरल बीएस राजू ने कहा कि कश्मीर में अब कोई ऐसा इलाका नहीं है कि जहां आतंकवादियों और अलगाववादियों का असर हो। हालात यह हैं कि वे अपने बचाव में लगे हैं। हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि आतंकवादी संगठनों में अब और नए लोग शामिल न हों। लोगों को इस बात का विश्वास दिलाया जाए कि सेना वहां उनकी मदद के लिए है। इसके लिए जवान स्कूलों और कालेजों में कई तरह के प्रोग्राम शुरू कर दिए हैं। श्रीनगर से 33 किलोमीटर के फासले पर अवंतीपुरा स्थित विक्टर फोर्स के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ राजू ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि ज्यादातर लोग समाधान चाहते हैं। वे रोज-रोज की हिंसा से बाहर निकलना चाहते हैं। हालात अब उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां राजनीतिक पहल की शुरूआत की जा सकती है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि इस ओर कोशिशे होने लगी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major General BS Raju Says Armed Militancy Broken In Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major general, bs raju, armed, militancy broken, kashmir, indian army, jammu and kashmir, terrorism, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved