श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। इस वजह से मौसम विभाग ने मौसम में सुधार की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें आज (गुरुवार) दोपहर से मौसम में सुधार की उम्मीद है।’’ बीते 24 घंटों में राज्य में बारिश और बर्फबारी हुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुलमर्ग में तापमान शून्य से 9.5 डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे रहा। जम्मू में तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 6.5 डिग्री, बटोटे में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे, बनिहाल में 0.5 डिग्री नीचे और भदरवाह में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope