श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सीमा पार से लगातार घुसपैठ और गोलीबारी कर रहा है। जम्मू कश्मीर के मेंढर में शनिवार को पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाक रेंजर्स ने शनिवार तडक़े नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया और भारी गोलीबारी की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। उरी सेक्टर के कमालकोट में पाकिस्तान सेना ने भारतीय चौकियों पर जमकर गोलियां बरसाई।
आपको बता दें की पाकिस्तान ने आठ अगस्त को भी कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। जिसमें एक जवान शहीद हो गए थे।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope