कश्मीर। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर युद्ध विराम का उल्लंघन किया। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों और ग्रामीणों को निशाना बनाकर मोर्टार भी दागे। इसमें एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया। स्थानीय पुलिस ने एक घर से ग्रेनेड बरामद किया है। यह ग्रेनेड पाकिस्तान की ओर से दागे गए थे, जो सीधा एक घर पर आकर गिरे। ग्रेनेड कितना भारी होगा इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर की छत पूरी तरह से तबाह हो गई है।
यह घटना उस वक्त हुई है जब दो दिन पहले ही गुरूवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाके में एक फ्लैग मीटिंग हुई थी। इस बैठक में भारत ने हाल में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की घटनाएं बढऩे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और इस बात पर जोर दिया था कि ऐसी उकसावे वाली हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नकली भारतीय करेंसी मामले में तीन आरोपियों को पांच साल की जेल
गुजरात के मुख्यमंत्री ने दमनगंगा-पार-तापी-नर्मदा लिंक परियोजना को रद्द करने की घोषणा की
Daily Horoscope