• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर : पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने की चुनाव आयोग के नोटिस की निंदा

Jammu and Kashmir: Peoples Conference condemns Election Commissions notice - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) ने पार्टी अध्यक्ष सज्जाद लोन द्वारा एक्स पर शेयर एक गाने के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी करने पर उसकी आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता अदनान अशरफ मीर ने कहा," यह गीत पार्टी ने नहीं, बल्कि कश्मीरी युवाओं ने तैयार किया है। यह कश्मीरियों की भावनाओं का प्रतीक है। यह उनकी पीड़ा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस गाने को चुनावी मानदंडों के उल्लंघन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।" उन्होंने चुनाव आयोग से नियमों को समान रूप से लागू करने का आग्रह किया।
प्रवक्ता ने कहा, “यह निराशाजनक है कि चुनाव आयोग दूसरों के प्रति उदारता दिखाते हुए हमारी पार्टी को जांच के लिए चुनता है। उन्होंने कहा, बिना किसी पूर्वाग्रह के सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jammu and Kashmir: Peoples Conference condemns Election Commissions notice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: peoples conference, kashmir, election commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved