श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते 24 घंटों में बर्फबारी के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जम्मू एवं कश्मीर में आज से मौसम में सुधार की उम्मीद है। मौसम के 21 नवंबर तक शुष्क रहने की उम्मीद है।’’ ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्य के सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग, पीर की गली, द्रास, गुरेज व दूसरे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी भागों में बारिश हुई है। राज्य में कारगिल सबसे ठंडा रहा। यह न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 3.0 डिग्री नीचे व गुलमर्ग में शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope