• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर : बारामूला के बिनेर इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू

Jammu and Kashmir: Encounter begins with terrorists in Baramulla Biner area - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर । उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के बिनेर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, "बारामूला के बिनेर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं।" पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शनिवार शाम को मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। जवाबी कार्रवाई के बाद वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
पिछले कुछ महीनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ चलती रही है। कई आतंकवादियों और उनके कमांडरों का सफाया कर दिया गया है।
अधिकांश ऑपरेशन विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हैं।
बारामूला के वानीगाम बाला इलाके में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jammu and Kashmir: Encounter begins with terrorists in Baramulla Biner area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir, encounter, terrorists, baramulla biner area, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved