श्रीनगर। अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त किये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली जम्मू कश्मीर यात्रा कई लिहाज से महत्वपूर्ण रही। सांबा जिले में हुये कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश भर की ग्राम सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने रविवार को जम्मू कश्मीर में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
बनिहाल-काजीगुंड सुरंग मार्ग, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और रतले और क्वार जलविद्युत परियोजनायें उनमें से ही एक हैं।
सांबा जिले के पल्ली गांव में हुये कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर के लिये प्रधानमंत्री मोदी की नयी औद्योगिक योजनाओं की घोषणा की, जिसके अनुसार, 52,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। इनमें से 38,000 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने किया गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर दो बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं, 850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना और 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना का भी उद्घाटन किया गया। जम्मू कश्मीर की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 21 नयी जलविद्युत परियोजनाओं के दम पर अगले पांच वर्षों में 5,186 मेगावाट बढ़ जायेगी। वर्ष 2019 से पहले जम्मू कश्मीर की पनबिजली क्षमता 3,505 मेगावाट थी। बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण क्षेत्रों को यहां मजबूत और आधुनिक बनाया जा रहा है।
बनिहाल से काजीगुंड की दूरी को 16 किलोमीटर कम करने वाला 8.45 किमी लंबा बनिहाल-काजीगुंड सुरंग मार्ग यात्रा के समय में लगभग 1.5 घंटे तक की कमी लायेगा। यह सुरंग मार्ग 31,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित हो रहा है। यह प्रसिद्ध जवाहर सुरंग की जगह लेगा, जिसमें कई कमियां थीं जैसे अधिक ऊंचाई और किसी भी दिशा में प्रतिदिन 150 वाहनों की आवाजाही की सीमा। नया सुरंग मार्ग कम ऊंचाई पर बनाया गया है ताकि हिमस्खलन का खतरा कम हो।
देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक सड़क और रेल संपर्क से जोड़ना केंद्र सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर रहा है। जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ वर्षों के दौरान सभी मौसमों में संपर्क सुविधा देने वाली सड़कों और सुरंगों की स्थापना की गयी है।
जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के इलाकों में संपर्क व्यवस्था मजबूत करने के लिये सरकार रोपवे नेटवर्क का निर्माण कर रही है। इससे एक स्थायी परिवहन प्रणाली विकसित होगी, जो आसान मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन के अनुकूल भी होगी। प्रधानमंत्री का 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का महत्वाकांक्षी सपना जम्मू कश्मीर में साकार होता दिख रहा है।
बहुप्रतीक्षित दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और सांबा के पल्ली गांव में 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र का भी शुभारंभ किया गया है।
केंद्र शासित प्रदेश के पर्यटन उद्योग ने भी इस साल उम्मीद से बेहतर शुरूआत की है। पिछले तीन माह के दौरान करीब साढ़े तीन लाख पर्यटक यहां आये हैं। इसकी सफलता को देखते हुये केंद्र सरकार ने इसके विकास के लिये 508 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।
जम्मू कश्मीर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये कागज पर काम नहीं हो रहा है बल्कि यहां उनके हित की योजनायें बहुत अच्छी तरह से काम कर रही हैं। यहां महिलाओं के 60,000 स्वयं सहायता समूह हैं, जिनमें 5,02,641 महिलायें काम करके आत्मनिर्भर हो रही हैं।
केंद्र शासित प्रदेश में वन क्षेत्र को बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं में बेहतरी लाने के लिये प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वाटरशेट डेवलमेंट का विकास किया जा रहा है। यहां साल 2021-22 के दौरान जल संरक्षण, वृक्षारोपण, चेक डैम निर्माण, वाटर हार्वेस्टिंग के 4,138 कार्य पूरे किये गये। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जल संरक्षण के पहल वाली अमृत सरोवर योजना भी शुरू की गयी।
जम्मू कश्मीर के बिगड़े हालात को देखकर लंबे समय तक लोग यहां आने से कतराते रहे लेकिन अब यहां विकास की नयी इबारत लिखी जा रही है।
संयुक्त अरब अमीरात के निवेशक यहां हेल्थकेयर, बागवानी, आईटी, टेक और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बड़ा निवेश कर रहे हैं। खाड़ी देशों से जनवरी में जम्मू कश्मीर को ढाई अरब डॉलर का निवेश प्राप्त हुआ और अगले छह महीने में इसमें और तेजी आने की संभावना है।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस साल की शुरूआत में जम्मू कश्मीर के लिये 1,12,950 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की थी, जो जम्मू कश्मीर में शांति बहाली, प्रगति और संपन्नता लाने के केंद्र के प्रयासों की प्रतिबद्धता का द्योतक है।
सुशासन, कृषि, बागवानी, बिजली, ग्रामीण विकास, जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना, निवेश और औद्योगिक विकास की सुविधा, बुनियादी ढांचे का विकास, सड़क संपर्क में सुधार, सामाजिक समावेश को व्यापक बनाना, हर घर नल से जल, शिक्षा, युवाओं के लिये जीवन की गुणवत्ता में सुधार , पर्यटन, स्वास्थ्य और चिकित्सा तथा शिक्षा बजट की मुख्य विशेषतायें हैं।
जम्मू कश्मीर में अब समान और समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिये अधिकतम जनभागीदारी केवल एक सपना नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं ने इसे नये और मजबूत पंख दे दिये हैं, जिससे उन्हें पाने के लिये लंबी उड़ान भरी जा सकती है।
--आईएएनएस
रोडीज-21 में गैंग लीडर बने अभिषेक मल्हान, बोले-'जिंदगी में कुछ भी कर लूंगा पर रोडीज नहीं'
साप्ताहिक राशिफल: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह
'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज
'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
भस्म आरती: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी के मुकुट और मुंड माला से भव्य शृंगार
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
राशिफल 7 सितंबर: अजा एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन को मिल सकते हैं खास अवसर
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
'रूप की रानी चोरों का राजा' में श्रीदेवी का लुक था हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित, डिजाइनर नीता लुल्ला ने शेयर किया किस्सा
लेग वॉर्मर्स, अजीब हेयरस्टाइल और तेज आवाज में बजता रेडियो… लिसा रे को याद आया 80 का दशक
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
घर की खिड़कियों से जुड़ा वास्तु: इन छोटी बातों का रखें ध्यान, बदल सकता है घर का माहौल
अमिताभ बच्चन को पसंद आया जेन-जी का अंदाज, बोले- 'जिंदगी को सिर्फ हासिल नहीं करना, उसे जीना भी है'
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
शीना चौहान ने जीवंत किया शकुंतला का किरदार, बोलीं-मिथक के पीछे छिपी महिला को जानना चाहती थी
'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय

सत्य निकेतन हादसा: लेबर कॉन्ट्रैक्टर यूपी से गिरफ्तार, मालकिन और पति न्यायिक हिरासत में

अमेरिकी स्कॉलर ने आरएसएस को अलग-थलग करने के खिलाफ चेतावनी दी
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती
'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज
'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
'रूप की रानी चोरों का राजा' में श्रीदेवी का लुक था हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित, डिजाइनर नीता लुल्ला ने शेयर किया किस्सा
लेग वॉर्मर्स, अजीब हेयरस्टाइल और तेज आवाज में बजता रेडियो… लिसा रे को याद आया 80 का दशक
'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज
पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
अमिताभ बच्चन को पसंद आया जेन-जी का अंदाज, बोले- 'जिंदगी को सिर्फ हासिल नहीं करना, उसे जीना भी है'
'हैवान' में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, इन फिल्मों में नेगेटिव रोल से भी बटोर चुके हैं सुर्खियां
रोडीज-21 में गैंग लीडर बने अभिषेक मल्हान, बोले-'जिंदगी में कुछ भी कर लूंगा पर रोडीज नहीं'
माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'
धीमी शुरुआत, फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'हनुमान अंश' से '12वीं फेल' तक इन फिल्मों ने पलटी पूरी बाजी
'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
9 साल से लापता बच्चे की तलाश में भटकेगी परिणीति चोपड़ा, इस दिन रिलीज होगी 'शक: ट्रस्ट नो वन'
पिता सचिन पिलगांवकर की ट्रोलिंग पर श्रेया का करारा जवाब, 'जो सामने तस्वीर खिंचवाते हैं, वही इंटरनेट पर ट्रोल करते हैं'
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
देखें आज 09/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope