श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में 2026-27 के लिए 1,13,767 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय योजना का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में स्थायी विकास, सामाजिक सद्भाव और आर्थिक समृद्धि के लिए मजबूत नींव तैयार करना है।
सीएम अब्दुल्ला ने बताया कि उनकी सरकार निवेश, नवाचार और भागीदारी वाली गवर्नेंस को बढ़ावा देकर जम्मू-कश्मीर को एक आधुनिक, प्रगतिशील और आर्थिक रूप से जीवंत क्षेत्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, "गहरी विनम्रता और अटूट संकल्प के साथ, मैं आज वित्त मंत्री के रूप में अपना दूसरा बजट पेश कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपनी भूमि के वित्तीय भविष्य को आकार देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बजट पेश करते हुए इसे विकास का रोडमैप बताया और कहा कि यह सिर्फ आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है। यह एक वित्तीय दिशा-निर्देशक है, जो स्थायी आर्थिक विकास, सामाजिक सद्भाव और समृद्धि की मजबूत नींव रखता है। मुख्यमंत्री ने सदन के सदस्यों से क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।
सीएम अब्दुल्ला ने कहा, "जैसे ही हम इस साझा यात्रा पर निकल रहे हैं, मैं सदन के हर सदस्य को एक साथ आने, एक मजबूत और समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए मिलकर काम करने का आमंत्रण देता हूं।"
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर को प्रगतिशील और आर्थिक रूप से जीवंत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बाधाओं को अवसरों में बदलना ही उनकी प्राथमिकता है। सरकार निवेश और नवाचार को आकर्षित करने के लिए एक बिजनेस-फ्रेंडली माहौल तैयार कर रही है। यह बजट चुने हुए प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है, ताकि यह लोगों के हित में हो।
उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक कारक, पहलगाम आतंकी हमला और जम्मू क्षेत्र में विनाशकारी बाढ़ ने आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव डाला। पर्यटन, हस्तशिल्प, बागवानी और कृषि जैसे क्षेत्रों को नुकसान हुआ, जिससे कई परिवारों को नौकरी और आमदनी का संकट झेलना पड़ा। बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, सार्वजनिक सेवाओं और गवर्नेंस में रणनीतिक निवेश के जरिए समावेशी और टिकाऊ विकास पर केंद्रित है। सरकार का लक्ष्य युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर पैदा करना है।
सीएम ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की बजटीय जरूरतों का केवल 25 प्रतिशत टैक्स और नॉन-टैक्स रेवेन्यू से पूरा होता है। 31 दिसंबर 2025 तक टैक्स से कुल रेवेन्यू कलेक्शन 10,265 करोड़ रुपए और नॉन-टैक्स स्रोतों से 4,964 करोड़ रुपए रहा। कुल खर्च का लगभग 60 प्रतिशत सैलरी, पेंशन और कर्ज चुकाने में जाता है और सरकार कर्ज प्रबंधन और गैर-जरूरी खर्चों को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है।
सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार उधार को मंजूर सीमा के भीतर रखकर और लिक्विडिटी मैनेजमेंट में सुधार करके कर्ज की स्थिरता को मजबूत कर रही है। लगातार तीसरे साल खर्च में कटौती के उपाय लागू किए गए हैं। वित्तीय दबाव को कम करने के लिए बिजली सेक्टर में सुधार किए जा रहे हैं, जिसमें उपभोक्ता आधार का विस्तार और नुकसान कम करना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने वित्तीय चुनौतियों से निपटने में केंद्र सरकार के सहयोग को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उनकी मुश्किलों से वाकिफ रही है और विशेष सहायता के जरिए लगातार समर्थन करती रही है। जम्मू और कश्मीर को राज्यों के लिए पूंजी निवेश योजना के तहत शामिल किया गया है, ताकि प्रदेश में निवेश और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके। इस योजना के तहत फंड का इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स और आपदा राहत कार्यों, खासकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में किया जाएगा। आने वाले महीनों में दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने के लिए एक रोडमैप की घोषणा की जाएगी और उनके योगदान और सेवाओं की सराहना की।
सीएम ने बजट की उपलब्धियों और योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3.21 लाख से अधिक घर पूरे किए गए हैं और 14,000 अन्य घर बन रहे हैं। 2026 में जम्मू और कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, 2,963 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत लाभान्वित हुई हैं। पूरे यूटी में नए कल्चरल सेंटर बनाए जाएंगे और एमएसएमई के लिए नया फ्रेमवर्क तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में दो आयुष अस्पताल खुलेंगे और एम्स कश्मीर 2026 में शुरू होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 200 नई ई-बसों की व्यवस्था की जाएगी और पीईटी स्कैन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को भी बढ़ाया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में 554 स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा शुरू की जाएगी। यह बजट जम्मू-कश्मीर के विकास को गति देने, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने और सभी क्षेत्रों में समावेशी प्रगति सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है।
--आईएएनएस
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
कुमार सानू गाने से पहले अपनाते हैं खास ट्रिक, बताया कैसे सीखते हैं हर भाषा का उच्चारण
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
कुमामोटो मास्टर्स: लक्ष्य सेन खिताब जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने
'जॉन डो' से ड्रीम डेब्यू कर भावुक हुईं सृष्टि सिंह, एक्ट्रेस बोलीं- यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा
काशी में गूंजा ‘बम बम’ का जयकारा! गणेश आचार्य ने नमो घाट पर ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडम’ के महादेव भक्ति गीत का किया भव्य अनावरण
अंडर-19 एशिया कप के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न का माहौल, पिता और चाचा ने कहा- बेटे ने नाम रोशन किया
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा सिंह ने बताया कि कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ तस्वीरें वायरल करने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
मां श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही खुशी के कमरे में भागी थीं जान्हवी कपूर, एक्ट्रेस ने सुनाया दर्दनाक पल
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, वाराणसी में गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी और की पूजा
'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच मां के साथ खास पल बिताती दिखीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी
14 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में रहेगा दिशाशूल, दोपहर 2:58 बजे से शाम 4:46 बजे तक रहेगा अमृतकाल
छठ पूजा के उषा अर्घ्य के लिए दिल्ली मेट्रो का विशेष इंतजाम : सोमवार सुबह 6 बजे की बजाय 4:30 बजे से शुरू होंगी सेवाएं

भाजपा ने 209 उम्मीदवारों की सूची को बताया मनगढ़ंत और निराधार, कहा-चयन प्रक्रिया नहीं हुई शुरू

बंगाल: पानीहाटी में झड़प के बाद बीजेपी कार्यकर्ता की मौत, इलाके में अशांति फैली
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी
अपेक्षा पोरवाल ने जेलर-2 में रजनीकांत के साथ अपने अनुभव को बताया सपने के सच होने जैसा
चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं
'जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो', बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य
बाल दिवस विशेष : शोहरत से पहले की यादें: बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों की बचपन की अनदेखी झलकियां
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 16/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope