श्रीनगर। पुलिस को जम्मू-कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के साथ गिरफ्तार हिज्बुल आतंकी नवीद बाबू ने कुछ नई बातों का खुलासा किया है। मिली जानकारी के अनुसार, नवीद का भाई चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा है। इसके मां-बाप दिल्ली में रहते हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह अपने माता-पिता से मिलना चाहता था। पिछले साल उसने जम्मू में अपने माता-पिता के साथ कुछ समय गुजारा था। इस दौरान डीएसपी देवेंद्र सिंह ने उनकी सहायता की थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नवीद ने कश्मीरी आतंकवादियों के फंडिंग के बारे में कई अहम जानकारी प्रदान की है। यह पैसा स्थानीय स्तर पर एकत्र किया जाता है। जांच एजेंसियों ने हथियार सप्लायर और कोरियर के बारे में भी जानकारी दी है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि देवेंद्र सिंह आतंकियों के साथ मिलकर सिर्फ दिल्ली को दहलाने की साजिश नहीं रच रहा था, बल्कि उसके निशाने पर जम्मू, पंजाब और चंडीगढ़ भी हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope