• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू:एलओसी पर पाक ने की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया करार जवाब

Jammu : Pakistan violates ceasefire along Line of Control - Srinagar News in Hindi

जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू एवं कश्मीर में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से बुधवार को जमकर गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने करार जवाब दिया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी जवानों ने छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों व मोटार्र से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी 3.30 बजे शुरू हुई, जो शाम तक जारी रही। भारतीय सेना इसका मजबूती के साथ प्रभावी जवाब दे रही है। पाकिस्तानी सीमा पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग कर रही है। गौरतलब है कि पुंछ और राजौरी जिले में एक मई से पाकिस्तान ने कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। बुधवार को दोपहर पौने तीन बजे पाकिस्तान सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jammu : Pakistan violates ceasefire along Line of Control
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir, pakistan, violates ceasefire, line of control, bhimber gali, poonch sectors, indian army, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved