श्रीनगर। कश्मीर में बीते 24 घंटों के दौरान सुरक्षाबलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में आठ आतंकवादी मारे गए। इनमें से तीन आतंकवादी पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में, जबकि अन्य पांच शोपियां जिले में मारे गए। अवंतीपोरा क्षेत्र के मिज गांव में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था, जिसके बाद दो अन्य आतंकवादी गांव की एक मस्जिद में छिप गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विजय कुमार, आईजीपी (कश्मीर) ने कहा, "धैर्य और पेशे ने काम कर दिखाया। गोलीबारी या आईईडी का कोई प्रयोग नहीं किया गया। सिर्फ आंसू गैस के गोले का ही इस्तेमाल किया गया। मस्जिद की पवित्रता बनाए रखी गई। मस्जिद के अंदर छिपे दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया।"
मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मुहम्मद (जेएम) संगठन के थे। वहीं शोपियां जिले के बंदपावा गांव में शुक्रवार को हुए अन्य मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और एक गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने कहा कि वे जैश-ए-मुहम्म और हिजबुल मुजाहिदीन के मिलेजुले समूह से थे।
स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस सहित सुरक्षा बलों ने पुलवामा के अवंतीपोरा क्षेत्र और शोपियां जिले के बंदपावा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त करने के बाद अभियान चलाया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने कहा, "अवंतीपोरा ऑपरेशन खत्म हो गया है जबकि शोपियां में ऑपरेशन अभी भी जारी है।"
--आईएएनएस
सरकार का आरोप राइट टू हेल्थ बिल के बारे में डॉक्टर फैला रहे हैं भ्रम, रेजिडेंट्स के साथ वार्ता, मांगे मानीं, काम पर लाैटेंगे
रामनवमी पर भक्तों की भीड़ : अयोध्या में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राम जन्मोत्सव, पटना में तैयार हुए 20000 किलो लड्डू
उम्रकैद की सजा के बाद गैंगस्टर अतीक अहमद सुरक्षित पहुंचा साबरमती जेल
Daily Horoscope