जम्मू। जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को रोकी गई अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। दरअसल खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण यात्रा का मार्ग अवरूद्ध हो गया था जिस कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। श्रद्धालुओं का चौथा जत्था भी जम्मू बेस कैंप पहुंच चुका है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले श्रद्धालुओं से कहा गया था कि वे उत्तर कश्मीर में बालटाल शिविर या दक्षिण कश्मीर के पहलगाम आधार शिविर से आगे ना जाएं। बारिश के चलते कश्मीर डिवीजन के सभी स्कूलों को शनिवार को बंद रखा गया है। मौसम ठीक होने बाद यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है। भारत-तिब्बत सीमा बल के जवान रास्तों को सहीं कर रहे हैं और श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं। कुछ यात्री तीर्थयात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल कई स्थानों पर भूस्खलन होने से मार्ग अवरूद्ध हो गया था।
आपको बता दें कि 28 जून को यात्रा के पहले दिन से ही बारिश हो रही है। जिससे लगातार तीसरे दिन अमरनाथ यात्रा पर खराब मौसम ने ब्रेक लगा दिया। सडक़ों की हालत इतनी खराब है कि बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा रोक दी गई।
पवित्र गुफा के रास्ते में करीब 100 मीटर का ट्रैक बारिश में बह गया। इसके अलावा छोटे-छोटे पुल भी तेज धार में बह गए। इससे पहले खराब मौसम ने अमरनाथ यात्रा के पहले दिन ही भारी व्यवधान पैदा किया, जिसकेचलते केवल 1,007 श्रद्धालु ही गुफा मंदिर में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर पाए।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope