जम्मू। बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी और रामसो-रामबन सेक्टर में हुए कई भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिसके कारण गुरुवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बनिहाल सेक्टर में राजमार्ग पर एक फुट से अधिक ताजा बर्फ जमा हो गई है। रामसू-रामबन सेक्टर में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण कई भूस्खलन हुए हैं।’’
कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग दोनों में 300 किलोमीटर के हिस्से में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हो रही है।
यातायात विभाग ने कहा, ‘‘राजमार्ग पर आज किसी भी वाहन के आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी। मौसम में सुधार के तुरंत बाद हिमपात और भूस्खलन का मलबा हटाने का ृकाम शुरू किया जाएगा।’’
अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पर फंसे सभी वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर दिया गया है।
घाटी में भूस्खलन और बर्फबारी के कारण 6 फरवरी से 12 फरवरी तक राजमार्ग बंद रहा था।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope