जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि पुंछ के खाड़ी कारमरा क्षेत्र में स्थित भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना ने बमबारी और गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने अपराह्न एक बजे लगभग 30 मिनट तक बमबारी और गोलीबारी की। जवाब में भारतीय सैनिकों ने उनका सामना प्रभावी ढंग से और दृढ़ता से किया।’’ पुंछ के बालकोट सेक्टर में 18 मार्च को पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए मोर्टार के हमले में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope