• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, छह आतंकवादी ढेर

Encounter continues in Kulgam, Jammu and Kashmir, six terrorists killed - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में चल रही दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने कम से कम छह आतंकवादियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में दो जवान भी शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मुदरगाम मुठभेड़ स्थल पर एक और शव देखा गया। इसके बाद दोनों मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या छह हो गई। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक राष्ट्रीय राइफल्स के पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन और हवलदार राज कुमार भी शहीद हो गए। कुलगाम जिले के दो गांवों चिन्नीगाम और मुदरगाम में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी।
इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि चिन्नीगाम गांव में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में शनिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के एक कमांडर समेत चार आतंकवादी मारे गए।
अधिकारियों ने बताया, "चिन्नीगाम गांव में अभियान अभी भी जारी है। दोनों मुठभेड़ स्थलों पर ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरण तैनात किए गए हैं।"
सुरक्षा बलों को कुलगाम जिले में एक दूसरे से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुदरगाम और चिन्नीगाम गांवों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। तभी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Encounter continues in Kulgam, Jammu and Kashmir, six terrorists killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: srinagar, jammu and kashmir, kulgam, encounters, security forces, terrorists, killed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved