श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र था। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके देर रात 1.53 बजे 33.03 डिग्री उत्तर में और 73.63 डिग्री पूर्व में महसूस किए गए। इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कश्मीर अत्यधिक संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। कश्मीर में पहले भी भूकंप ने तबाही मचाई है। साल 2005 में 8 अक्टूबर को घाटी में आए भूकंप में नियंत्रण रेखा के दोनों ओर 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.6 थी।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope