• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संविधान और राष्ट्रगान का तिरस्कार स्वीकार नहीं : कविंदर गुप्ता

Disrespect for the Constitution and the National Anthem is not acceptable: Kavinder Gupta - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कविंदर गुप्ता ने गुरुवार को आईएएनएस से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा, “संविधान और राष्ट्रगान का तिरस्कार करना कुछ लोगों की आदत बन चुकी है। इस प्रकार की हरकत को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हमारे नवनियुक्त मुख्यमंत्री को इसकी निंदा करनी चाहिए। आरोप है क‍ि नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के व‍िधायक हिलाल राष्‍ट्रगान के दौरान खड़े नहीं हुए थे। ह‍िलाब के पिता अकबर लोन ने भी विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नारे लगाए थे, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह हमारे अस्मिता और सम्मान का प्रश्न है। इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।” कविंदर गुप्ता ने कहा, “भाजपा इस बात को पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जम्मू-कश्मीर को उपयुक्त समय में स्टेटहुड का दर्जा प्रदान किया जाएगा। लेकिन, कुछ लोग बार-बार इसमें हस्तक्षेप कर खबर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कश्मीर ने बहुत कुछ सहा है और जिस प्रकार से शांति व्यवस्था यहां पर कायम की गई है, उसे देखते हुए ऐसे लोगों के हाथों में शासन की बागडोर नहीं सौंपी जा सकती है, जो कि देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो। हमने देखा था कि कैसे कुछ लोग भूमिगत होकर देश के विरोध में काम कर रहे हैं। अभी केंद्र सरकार की तरफ से ऐसे कई मामलों की जांच की जा रही है। हम ऐसे मामलों में सख्ती बरतेंगे।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Disrespect for the Constitution and the National Anthem is not acceptable: Kavinder Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: srinagar, bharatiya janata party, kavinder gupta, disrespect for the constitution and the national anthem, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved