श्रीनगर। कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट के साथ ही शनिवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है। घाटी और लद्दाख क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी है औरतापमान हिमांक बिंदू से कई डिग्री नीचे चला गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान शून्य से 8.3 डिग्री नीचे जबकि गुलमर्ग में तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे रहा।
शून्य से 21.1 डिग्री कम तापमान के साथ द्रास में बीती रात न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा और शनिवार को यह राज्य में सबसे ठंडा रहा। लेह में तापमान शून्य से 17.5 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 16.7 डिग्री नीचे रहा।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope