श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने जवानों के लिए एक निर्देश जारी किया
है। इस एडवाइजरी के अनुसार सभी जवानों को अपने पैतृक स्थानों पर नहीं जाने
की सलाह दी है। यह फैसला जवानों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। इसके
साथ ही जवानों के परिवारजनों की सुरक्षा भी इस एडवाइजरी की वजह है। आपको
बात दें कि पुलिस मुख्यालय ने हालिया घटनाओं का हवाला दिया जिसमें पुलिस
जवानों को निशाना बनाया गया है।
सैनिकों की सुरक्षा को ध्यान में
रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह निर्देश जारी किए। पुलिसकर्मियों से
अगले कुछ महीनों तक अपने पैतृक स्थानों पर जाने से बचने के लिए कहा गया ह।
खासकर दक्षिणी कश्मीर के रहने वाले पुलिस कर्मियों को एहतियात बरतने की
सलाह दी गई।
निर्देशों में कहा गया है कि विभिन्न टीमों के प्रमुख
अपने अधिकारियों और साथियों को खतरे के बारे में जानकारी देंगे। ताकि
जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और
कुलगाम में पुलिस कर्मियों के परिवारों पर हुए हमलों की दर्जनों घटनाओं के
बाद यह एडवाइजरी जारी की गई है। आतंक विरोधी अभियानों में तैनात जवानों के
परिवार के लोगों को पुलिस में सेवारत अपने परिजनों को सेवा छोडऩे के लिए
मनाने की धमकी दी गई थी।
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
कांग्रेस का आरोप: भाजपा पार्टी को आर्थिक रूप से पंगु बनाना चाहती है
पीएम मोदी ने बिल गैट्स को दिए अच्छी जीवन शैली के मंत्र,यहां पढ़े
Daily Horoscope