• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मौसम में सुधार के साथ फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra started again with improved weather - Srinagar News in Hindi

जम्मू। घाटी में खराब मौसम के कारण कुछ घंटों के लिए रोकी गई वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम के सुधार के साथ फिर शुरू हुई। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को उत्तर कश्मीर के बालटाल व दक्षिण कश्मीर के पहलगाम रास्ते से शुक्रवार को दोपहर बाद पवित्र गुफा मंदिर की तरफ बढऩे की इजाजत दी गई। एक अधिकारी ने कहा, खराब मौसम की वजह से यात्रा को उत्तरी व दक्षिणी कश्मीर के मार्गो पर सुबह में रोका गया था। अधिकारी ने कहा, मौसम में सुधार के बाद यात्रियों को दोनों मार्गो से पवित्र गुफा मंदिर के तरफ बढऩे की इजाजत दी गई। अमरनाथ गुफा की 40 दिवसीय यात्रा गुरुवार को शुरू हुई। इसमें 6000 यात्री पहले दिन पवित्र गुफा में भगवान अमरनाथ के दर्शन करेंगे। इससे पहले दिन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन की वजह से बंद किया गया और किसी यात्री को यहां से कश्मीर घाटी की तरफ जाने की इजाजत नहीं दी गई। तेज बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amarnath Yatra started again with improved weather
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amarnath yatra, started, improved weather, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved