श्रीनगर। श्रीनगर शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के इतने कम तापमान ने पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 1995 में शहर का न्यूनतम तापमान माइनस 8.3 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "आज का तापमान माइनस 8.4 डिग्री रहा। यह रात श्रीनगर में 25 सालों में सबसे ठंडी रात रही। वैसे आने वाले दिनों में हमें न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद नहीं है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बता दें कि प्रदेश में 40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि 'चिल्लई कलां' चल रही है, जो कि 31 जनवरी को खत्म होगी।
गुरुवार को पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 11.1 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 7.0 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं लद्दाख के लेह शहर का तापमान माइनस 16.8 डिग्री, कारगिल में माइनस 19.6 डिग्री और द्रास में माइनस 28.3 डिग्री रहा।
जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री, कटरा में 4.8 डिग्री, बटोटे में 6.1 डिग्री, बेनिहाल में 6.2 डिग्री और भद्रवाह में 0.3 डिग्री रहा। (आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope