श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित हाजिन क्षेत्र में सेना व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस को उनके पास बड़े पैमाने पर हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार, उनके कब्जे से दो पिस्तौल, दो यूबीजीएल (अंडरब्रेल ग्रेनेड लॉन्च), छह यूबीजीएल ग्रेनेड, 10 एके 47 मैगजीन और एके-47 के 512 राउंड बरामद हुए हैं। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं गिरफ्तार आतंकवादियों से उनके सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope