• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू एवं कश्मीर में 2017 में 206 आतंकी मारे गए, 75 ने हथियार छोड़े : DGP

206 terrorists killed in Jammu and Kashmir in 2017, 75 left arms: DGP - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 2017 में कुल 206 आतंकियों को मार गिराया जबकि 75 अन्य को हिंसा छोडक़र मुख्यधारा में शामिल होने के लिए राजी किया गया। राज्य पुलिस प्रमुख एस.पी. वैद ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक वैद ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में 2017 के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ को लेकर कई गलतफहमियां थीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह अभियान केवल आतंकियों को मार गिराने के लिए ही नहीं बल्कि उन्हें हथियार छोडक़र मुख्यधारा में शामिल करने के लिए भी शुरू किया गया था।’’ वैद ने कहा, ‘‘इस साल, हमने 206 आतंकियों को मार गिराया और साथ ही हम 75 युवाओं को वापस लाने में कामयाब रहे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुडऩे वाले थे। इन्हें छोडक़र, सात युवा ऐसे थे जो अपने परिवारों द्वारा हमारे प्रति  समर्थन को देखकर हथियार त्यागकर वापस आ गए।’’
वैद ने यह भी कहा कि राज्य पुलिस ने सार्वजनिक सुक्षा अधिनियम के तहत 34 लोगों के खिलाफ नशीले पदार्थों के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-206 terrorists killed in Jammu and Kashmir in 2017, 75 left arms: DGP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir dgp, dgp sp vaid, 206 terrorists killed, security forces, jammu and kashmir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved