• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गणतंत्र दिवस पर हमले की साजिश, 18 साल की आत्मघाती हमलावर अरेस्ट

18 year old female suicide bomber arrested in south Kashmir - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर कश्मीर घाटी में आत्मघाती हमले को अंजाम देने आई संदिग्ध लडक़ी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है। खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के बाद सेना ने लडक़ी को कश्मीर में दाखिल होते ही गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। 18 साल की लडक़ी पुणे से आई थी और उसका नाम सादिया अनवर शेख है। फिलहाल, सेना और पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुनीर खान ने मीडिया को बताया कि महिला की पहचान सादिया अनवर शेख (18) के रूप में हुई है। वह पुणे से है। महिला को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ जारी है। खुफिया रिपोर्ट में पहले ही चेताया गया था कि एक गैर स्थानीय महिला आत्मघाती हमलावर श्रीनगर में दाखिल हुई है। इसे लेकर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस से पहले बड़े स्तर पर खोज अभियान शुरू किया गया। सूत्रों के मुताबिक दो साल पहले आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने लडक़ी के बारे में जानकारी जुटाई थी कि वह इस्लामिक स्टेट से जुड़ी हुई है। इस दौरान लडक़ी के पैरंट्स, एनजीओ और विशेषज्ञों के साथ मिलकर एटीएस ने लडक़ी की काउंसलिंग की थी। बाद में वह लापता हो गई और आशंका जताई गई कि वह घाटी में गणतंत्र दिवस परेड स्थल पर या उसके आसपास आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-18 year old female suicide bomber arrested in south Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day 2018, republic day, women suicide bomber, srinagar, suicide bomber, jk police, jammu and kashmir, south kashmir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved