श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक की ओर से लगातार सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। बुधवार देर रात से पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के राजौरी में फायरिंग जारी है। पाकिस्तान की ओर से राजौरी के नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी है। भारतीय सुरक्षाबल पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड जवाब दे रहे हैं। इस हमले में कश्मीर की एक महिला की मौत हो गई है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर कथित तौर पर भारत द्वारा संघर्ष विराम का
उल्लंघन किए जाने को लेकर गुरुवार को इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त
को तलब किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गौरतलब है कि भारत की चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान की ओर से आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन होता रहता है। ज्ञातव्य है कि बुधवार को सेना के एक लेफ्टिनेंट का गोलियों से छलनी शव शोपियां में मिला था। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का आतंकियों ने अपहरण कर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले फैयाज को बुरी तरह से प्रताडित किया गया।
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope