जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए एक बार फिर से शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘शाम लगभग साढ़े चार बजे पाकिस्तान ने बिना उकसावे के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास मोर्टारों और छोटे हथियारों से गोलाबारी की।’ प्रवक्ता ने बताया कि सेना इसका ‘दृढ़ता और प्रभावी ढंग से’ जवाब दे रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि सीमा पार गोलीबारी में भारत की ओर किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अंतिम समाचार मिलने तक गोलीबारी जारी थी। बता दें, पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को भी नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और नागरिक इलाकों में गोलीबारी की थी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार से गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
बुधवार को राजौरी जिले में की थी गोलीबारी...
बात दें, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की सेना ने लगातार बुधवार को भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। हालांकि इसका करारा जवाब भारतीय सेना ने दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि करीब छह बजकर 30 मिनट पर बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी, करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। यह गोलीबारी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के कलाल और नौशेरा सेक्टर में हुई।
मंगलवार को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में की थी गोलीबारी...
इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तान की सेना ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने मुताबिक, ‘पाकिस्तान की सेना ने रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शाम करीब सात बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope