श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बडी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु दुजाना को मुठभेड में मार गिराया है। अब दुजाना कश्मीर में लश्कर का कमांडर था। सुरक्षाबलों ने आज मंगलवार को अबु दुजाना और उसके एक साथी को पुलवामा के हाकरीपोर इलाके में मुठभेड में मारा गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कौन था अबु दुजाना:
अबु दुजाना आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का शीर्ष आतंकी था। सेना की लिस्ट में अबु दुजाना मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल था। कश्मीर में अबु दुजाना लश्कर का चीफ था। कश्मीर में लश्कर ए तैयबा की सभी गतिविधियों को अबु दुजाना ही अंजाम दे रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबु दुजाना पिछले 7 वर्षों से घाटी में सक्रिय था और आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। अबु दुजाना ने वर्ष 2015 में बीएसफ कैंप पर हमला किया था। सेना को अबु दुजाना की काफी लंबे समय से तलाश थी।
10 लाख का इनाम था अबु दुजाना पर:
अबु दुजाना आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का शीर्ष आतंकवादी था। उस पर 10 लाख का इनाम भी था। अबु दुजाना कश्मीर में लश्कर का कमांडर था। कश्मीर में मुठभेड के दौरान मारे गए लश्कर कमांडर अबु कासिम के बाद अबु दुजाना को कश्मीर में लश्कर का कमांडर बनाया गया। बताया जा रहा है कि अबु दुजाना भेष बदलने में माहिर था। इस वजह से वह कई बार सुरक्षाबलों के हाथों बचकर निकलने में कामयाब हो गया।
पहले कई बार चकमा देकर बच निकला था अबु दुजाना:
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope