• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

J&K: 3 आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों से झड़प, 8 की मौत

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आज आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए गए और एक जवान भी शहीद हो गया। जिसमें एक पूर्व फौजी भी शामिल है। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में भीषण झड़प हुई है। इस झड़प में कम से कम 8 की मौत हो गई और दर्जनों जख्मी हो गए। पूर्व फौजी जहूर ठोकर की काफी समय से सुरक्षाबलों को तलाश थी। ठोकर आर्मी में था और जुलाई 2017 में सर्विस रायफल के साथ भाग गया था और हिजबुल में शामिल हो गया था। साथ ही इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सिरनू गांव में तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष में गोलीबारी से घायल हुए दो युवाओं की पहचान आमिर अहमद और आबिद हुसैन के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jammu and Kashmir : Encounter between security forces and terrorists in Pulwama
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir, encounter, security forces, terrorists, pulwama, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pulwama news, pulwama news in hindi, real time pulwama city news, real time news, pulwama news khas khabar, pulwama news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved