जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में रोहिंग्या शरणार्थियों के पास से तीस लाख रुपए मिले हैं। इसके साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जम्मू के चन्नी हिम्मत क्षेत्र में रोहिंग्याओं की बस्ती से पुलिस ने लगभग 30 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। इतना पैसा देखकर पुलिस को भी एक बार तो बड़ा झटका लगा। जिनके खाने के लाले पडे हुए हैं, उनके पास इतना पैसा कहां से आया है। यह पैसा एक कचरे के ढेर में छुपा रखा था।नीचे कंटेनर और एक सूट केस में पाया गया है। पैसा बरामद होने के बाद पुलिस ने तीनों लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस हिरासत में लिए गए इस्माइल, नूल आलम कुछ दिन पूर्व बांग्लादेश से लौटकर आए हैं। वे यह बताने में असमर्थ हैं कि इतना पैसा लेकर बिना पासपोर्ट के वो भारत कैसे आने में कामयाब हुए। इस मामले में जम्मू चेंबर ऑफ कॉमर्स, जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों ने रोहिंग्याओं को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।
उनको देश से बाहर निकालने की मांग जारी है। आपको बताते जाए कि ये रोहिंग्या म्यांमार से निकाले गए हैं। इसके बाद ये बांग्लादेश, भारत और कई देशों में शरण ले रखी है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope