• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

CRPF पर आतंकी हमले के विरोध में जम्मू-कश्मीर में विरोध-प्रदर्शन

जम्मू । जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को घाटी में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में आहूत बंद के कारण जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यहां गुरुवार को हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 38 जवान शहीद हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ कठुआ में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बंद का आह्रान जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई) द्वारा किया गया है जो स्थानीय व्यापारियों और उद्योगपतियों की एक प्रभावशाली संस्था है। जेसीसीआई के अध्यक्ष बी. राजेश गुप्ता ने बताया कि हम इस वीभत्स हमले की निंदा करते हैं और इस हमले में अपने प्रियजनों को खोने वालों परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम समाज के सभी वर्गो से पारंपरिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने की भी अपील करते हैं। जेसीसीआई बंद की अपील के जवाब में शहर की सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सार्वजनिक परिवहन बंद हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Protests in Jammu and Kashmir Against Terrorist Attack on CRPF
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: protests in jammu and kashmir, terrorist attack on crpf, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved