जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर (jammu and Kashmir) के पुंछ जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा (LoC)पर पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में गोलीबारी की। इसका भारतीय सेना ने जवाब दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तान ने शाम करीब 5 बजे छोटे हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल कर नियंत्रण रेखा पर पुंछ के शाहपुर व सौजियां सेक्टर में फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कस्बा गांव को अपना निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की। सीमा पर तैनात भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब देना प्रारंभ कर दिया है।
फ्लोर टेस्ट सिर्फ एक औपचारिकता होगी, हम इसे आसानी से जीत लेंगे : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना जद (एस) को पड़ रहा भारी
कर्नाटक के जिलों में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके
Daily Horoscope