जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को फिर से जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट क्षेत्र में आज सुबह 10.30 बजे नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के साथ मोर्टार दागे। भारतीय सेना सख्त जवाबी कार्रवाई कर रही है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले 25 जुलाई को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में लगातार चौथे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से ही अकारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है। साल 2020 में अब तक पाकिस्तान ने 2,700 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया है, जिसमें 21 नागरिक मारे गए हैं और 94 घायल हुए हैं।
--आईएएनएस
भाजपा ने त्रिपुरा उपचुनाव में तीन सीटें जीतीं, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बारदोली सीट जीती
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के साथ, भाजपा को पूरे भारत में जनजातीय वोट हासिल करने की उम्मीद
यूपी के आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है- पीएम मोदी
Daily Horoscope