• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पत्थरबाजों पर दर्ज 4,327 मुकदमे वापस, महबूबा बोलीं-दिखानी होगी मानवता

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में 4,327 पत्थरबाजों पर लगाए गए मुकदमों को वापस लेने के आदेश दिए हैं। वहीं, सीएम महबूबा ने कहा कि मुकदमों को वापस लेने से घाटी के युवाओं को उनके भविष्य के निर्माण के लिए एक नया मौका मिल सकेगा, साथ ही घाटी के युवाओं के लिए एक ऐसे माहौल का भी निर्माण हो सकेगा जिसमें वे अपने जीवन को एक सकारात्मक दिशा दे सकें। उन्होंने कहा कि सिर्फ आतंकियों के मारे जाने से ही आतंकवाद खत्म नहीं होगा। इसके लिए मानवता भी दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में आतंकवाद के बाद ड्रग्स और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकना भी एक बड़ी चुनौती है। 4,327 पत्थरबाजों पर लगाए गए मुकदमों को वापस लेने का फैसला जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर राज्य के डीजीपी एसपी वैद की अध्यक्षता में बनी कमिटी की संस्तुति पर लिया गया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुफ्ती द्वारा सरकार में आने के बाद घाटी के युवाओं पर लगाए गए मुकदमों को पुलिस की समीक्षा के आधार पर वापस लेने का निर्णय लिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mehbooba Mufti orders withdrawal of stone pelting cases against 4327 people
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir chief minister, mehbooba mufti, stone pelting cases, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved