जम्मू। पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार दोपहर में जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले के
अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भारतीय चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की,
जबकि पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शाम के समय
संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने रामगढ़
सेक्टर के चौकियों पर अकारण गोलीबारी की और मोर्टार दागे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने
कहा, पाकिस्तानी रेजरों ने बिना किसी कारण के संघर्ष विराम का उल्लंघन
किया। उन्होंने छोटे हथियार, स्वचालित हथियार और मोर्टार का इस्तेमाल किया।
बीएसएफ जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों ने कहा, करीब दो घंटों तक गोलीबारी जारी रहने के बाद यह बंद हुआ।
इससे सीमवर्ती इलाके के कुछ घरों को नुकसान पहुंचा और लोगों में दहशत रही। इस गोलीबारी के दौरान बहुत से नागरिक नियंत्रण रेखा से दूर भागते देखे गए।
बिहार में हुई हिंसक झड़प पर नीतीश ने कहा, दुख की बात, आपस में झगड़ा साधारण बात नहीं
मालवाहक विमान में पक्षी के टकराने की घटना के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर आपात स्थिति घोषित
1 अप्रेल से राजस्थान में क्या होंगे बदलाव...यहां पढ़े
Daily Horoscope