जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन होने के बाद शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यहां बैटरी चश्मा क्षेत्र में शनिवार को भूस्खलन हुआ। अचानक मार्ग बंद होने के बाद वहां भारी ट्रैफिक जाम लग गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम और डिगडोल और मंकी मोर्ड पर टूट रहे पत्थरों के साथ बैटरी चश्मा पर भारी भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग बंद हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए, सुरक्षित घोषित होने तक राजमार्ग का उपयोग नहीं किया जाएगा। बनिहाल या ऊधमपुर की तरफ से किसी वाहन को आने की अनुमति नहीं है। जो व्यक्ति इस मार्ग पर यात्रा करना चाहता है, उसे पहले जम्मू और श्रीनगर शहरों में यातायात नियंत्रण कक्षों पर संपर्क करना होगा।
परिवहन विभाग ने कहा कि मौसम में सुधार के संकेत मिलने पर मार्ग से पत्थर हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope