• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जवाहर सुरंग इलाके में हिमस्खलन, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में भूस्खलन और बर्फबारी और जवाहर सुरंग इलाके में हिमस्खलन होने की खबरें आने के बाद मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद कर दिया गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए एक टीम रवाना कर दी गई है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रामबन जिले के कुछ स्थानों पर भूस्खलन से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिनमें डिगडोल, पंथाल, मगरकोट और खूनी नाला शामिल हैं।

एक परिवहन अधिकारी ने कहा, ‘‘बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी हुई है। राजमार्ग के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। राजमार्ग लागतार दूसरे दिन बंद है।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jammu-Srinagar Highway Closed as Avalanche Hits Jawahar Tunnel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu-srinagar highway closed as avalanche hits jawahar tunnel, jammu-srinagar highway closed, jawahar tunnel, हिमस्खलन, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved