जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस घटना में भारत की ओर से किसी के हताहत होने या किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार शाम को नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की। उन्होंने मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों पर निशाना साधा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूत्रों के मुताबिक, ‘‘हमारे जवानों ने मुस्तैदी से और प्रभावी तरीके से जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी शाम पांच बजे शुरू हुई और यह दो घंटे तक जारी रही।’’ इस क्षेत्र में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के दौरे से एक दिन पहले संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना हुई है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope