• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

J&K : PAK ने फिर की नापाक हरकत, Loc पर की भारी गोलीबारी, एक जवान शहीद

Jammu and Kashmir: PAK again committed nefarious activities, heavy firing on Loc, a young martyr - Jammu News in Hindi

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी सेक्टर में बगैर किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, "हमारे जवानों ने शत्रु की गोलीबारी का जोरदार जवाब दिया। इस घटना में सेपॉय रोबिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।"

उन्होंने कहा, "सेपॉय रोबिन कुमार एक बहादुर, उच्च प्रेरित और समझदार सैनिक थे। कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण और सर्वोच्च बलिदान के लिए राष्ट्र उनका हमेशा ऋणी रहेगा।"

वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले थे।

पाकिस्तान इस साल अबतक 2,700 बार संघर्षविराम उल्लंघन कर चुका है, जिसमें 21 नागरिक मारे जा चुके हैं और 94 अन्य घायल हुए हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jammu and Kashmir: PAK again committed nefarious activities, heavy firing on Loc, a young martyr
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir, pakistan, committed nefarious activities, heavy firing, loc, young martyr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved