• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, दो आतंकियों को मार गिराया

Jammu and Kashmir: 2 terrorists killed in encounter with security forces - Jammu News in Hindi

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड हो गई। इस एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों को इस इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई देख आतंकियों ने उन पर फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी कार्रवाई में सुरक्षा बलों के हाथों दो आतंकवादी मारे गए। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बडगाम और उससे सटे इलाकों में आतंकियों की हलचल बढ़ गई है। इसी वजह से सुरक्षा बल लगातार इन इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के त्राल में मंगलवार को भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के भतीजे उस्मान हैदर सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jammu and Kashmir: 2 terrorists killed in encounter with security forces
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir, terrorists, killed, encounter, security forces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved