जम्मू। जम्मू में बुधवार को कर्फ्यू में तीन घंटे के लिए ढील दी गई है। इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और बुधवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एम.के. सिन्हा ने कहा कि पुलवामा में 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद 15 फरवरी से लगे कर्फ्यू में जिले के सभी भागों में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक ढील दी गई है। छूट की अवधि समाप्त होने के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
15 फरवरी को पुलवामा हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान शरारती तत्वों द्वारा कश्मीर घाटी के नंबर प्लेट वाले कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिए जाने और अन्य को क्षतिग्रस्त करने के बाद शहर में कर्फ्यू लगाया गया था।
सऊदी अरब ने भारत सहित 16 देशों में नागरिकों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
डब्ल्यूएचओ द्वारा देश की आशा बहनों को सम्मान मिलना पूरे देश के लिए गर्व का विषय : प्रियंका गांधी
दिल्ली दंगों की साजिश का मामला : हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया
Daily Horoscope