• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘भारत का स्वर्णिम युग चल रहा है’, पीएम मोदी के 24 साल के नेतृत्व पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

India is entering a golden era; BJP leaders congratulate PM Modi on his 24 years of leadership - Jammu News in Hindi

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 24 सालों में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया है। पीएम मोदी के 24 साल के इस सफर पर भाजपा विधायक शगुन परिहार और भाजपा की वरिष्ठ नेता अलका गुर्जर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में सड़कें, अस्पताल, शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आया है। वैश्विक मंच पर भारत की साख बढ़ी है। भाजपा विधायक शगुन परिहार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने 'गुजरात मॉडल' को स्थापित किया, जिसके तहत सड़कों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे को देश भर में उदाहरण के रूप में देखा जाता है। देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को प्रगति और वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' ने साबित किया है कि भारत सक्षम और मजबूत है। हमारी सेना पीएम मोदी के नेतृत्व में हर चुनौती का जवाब देने को तैयार है। यह गौरव की बात है कि न केवल भारत, बल्कि पूरा विश्व हमारे प्रधानमंत्री का सम्मान करता है। वे भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर गर्व के साथ प्रस्तुत करते हैं।
भाजपा की वरिष्ठ नेता अलका गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल स्वर्णिम युग था। आज भारत भी स्वर्णिम युग से गुजर रहा है। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने दिखाया कि भारत न रुकता है, न झुकता है। स्वदेशी अभियान के जरिए विकसित भारत की नींव मजबूत हो रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सनातन संस्कृति की वैश्विक स्वीकार्यता इसका प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि संकट के दौरान भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी ने भारत की शक्ति को दर्शाया। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 144 करोड़ भारतीयों का विश्वास पीएम मोदी के साथ है। भारत विश्व गुरु बनेगा। पीएम स्वस्थ रहें और हमारे पूर्वजों के विचारों को आगे ले जाते रहें। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India is entering a golden era; BJP leaders congratulate PM Modi on his 24 years of leadership
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu, prime minister narendra modi, gujarat, bjp mla shagun parihar\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved