• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

LOC पर भारत, पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी,पाक ने मोर्टार दागे,यहां जानें

Heavy firing between India, Pakistan on LOC at Poonch , Pak blasts mortar - Jammu News in Hindi

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि सुबह करीब 7.30 बजे, पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए हमले की शुरुआत की। मनकोट और कृष्णाघाटी क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा हमला किया गया।

उन्होंने मोर्टार दागे और भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए छोटे हथियारों का भी इस्तेमाल किया। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान में जबरदस्त तनाव बना हुआ है। तनाव के बीच पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy firing between India, Pakistan on LOC at Poonch , Pak blasts mortar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, pakistan, loc, poonch, mortar blasts, siege fire, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved